Bihar: सुपौल में सरकारी राशि घोटाले की साजिश नाकाम, दो शिक्षा कर्मियों पर सस्पेंशन की तलवार

डीएम सावन कुमार ने निलंबन और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की

Bihar: सुपौल में सरकारी राशि घोटाले की साजिश नाकाम, दो शिक्षा कर्मियों पर सस्पेंशन की तलवार
सुपौल शिक्षा विभाग में फर्जी पे आईडी मामले की जांच करते अधिकारी

सुपौल में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के दो कर्मियों पर फर्जी पे आईडी बनाकर सरकारी राशि दूसरे खाते में भेजने की कोशिश का आरोप लगा है। समय रहते मामले का खुलासा होने पर भुगतान रोक दिया गया और संभावित गबन टल गया।

सुपौल: जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकारी राशि के कथित गबन की साजिश उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के दो कर्मियों के विरुद्ध निलंबन और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, कोशी प्रमंडल सहरसा को पत्र भेजा है।

आरोप जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक उमेश वर्मा और निम्न वर्गीय लिपिक मो. ऐहतेशामुल हक पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले से भुगतान हो चुके शिक्षकों के बकाया वेतन विपत्रों के नाम पर फर्जी पे आईडी तैयार कर सरकारी राशि दूसरे खाते में भेजने की कोशिश की।

हालांकि, समय रहते मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, सुपौल को मिल गई। इसके बाद संबंधित विपत्रों को तत्काल रिकॉल करा दिया गया, जिससे राशि का भुगतान रुक गया और संभावित गबन टल गया।

प्रारंभिक जांच में दोनों कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद विभागीय स्तर पर आरोप पत्र गठित किया गया है। डीएम ने इसे बिहार कोषागार नियमों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित