वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना

पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत

वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना
खैरा में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागिन महिलाएं

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत चुआँ पंचायत के रावत टोला में महिलाओं ने श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत मनाया। शिव मंदिर परिसर स्थित बरगद वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

जमुई: खैरा प्रखंड अंतर्गत चुआँ पंचायत के रावत टोला में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत मनाया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर स्थित बरगद (वट) वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ मंदिर परिसर में पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित