Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित

सभी मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
(फ़ोटो)

साहिबगंज के जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को नवनिर्वाचित बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर थाना के सब इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद व विद्यालय समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री सहित सभी बाल मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में शनिवार को बाल सांसद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ साहिबगंज नगर थाना के सब इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद, साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार, विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा और प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को उत्सर्ग पत्रिका एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि बाल सांसद भैया-बहनों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करता है। यह बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम है। वहीं, साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार ने बाल सांसद को संसद का छोटा रूप बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक गुणों के साथ प्रेम, त्याग, सहानुभूति, करुणा, दया एवं परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों का विकास होता है। विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा ने कहा कि बाल सांसद के जरिए भैया-बहन विद्यालय में अनुशासन, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करते हैं। इससे उनमें टीम भावना और कर्तव्यबोध बढ़ता है।

समारोह में बाल सांसद के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री और सभी विभागों के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण के बाद सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अमित कुमार ने किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्रिस्टीना मुर्मू ने किया। समारोह का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित