Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार संग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 11वीं शुरू, JEE-NEET, CLAT, NDA क्लासेज शुरू

बच्चों को कोटा-राँची भेजने की मजबूरी खत्म, अब स्कूल में ही होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: संगीता शर्मा

Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार संग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 11वीं शुरू, JEE-NEET, CLAT, NDA क्लासेज शुरू
(फ़ोटो)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कक्षा-11 के नए सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ, जहाँ विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने JEE, NEET, NDA और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एकीकृत कोचिंग सुविधाओं की शुरुआत की है। प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर कोटा या राँची जाने की मजबूरी से मुक्त करना है।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कक्षा-11 के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आचार्यों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के बीच कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर रोली-अक्षत से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य  गुरुचरण वर्मा ने कहा की  "कक्षा-11 आपके करियर की नींव है। यह नया सत्र जीवन में एक नए युग की शुरुआत है। अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने इस सत्र से बड़ी पहल करते हुए JEE, NEET, CLAT और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया है। अब विद्यार्थी कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और डिफेंस प्रवेश परीक्षाओं की भी एकीकृत तैयारी स्कूल परिसर में ही कर सकेंगे।

विद्यालय की निर्देशिका  संगीता शर्मा ने कहा, "हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देना है। इन विशेष कक्षाओं को शुरू करने का लक्ष्य बच्चों को कोटा या राँची भेजने की मजबूरी से मुक्त करना है। अनुभवी विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्र यहीं रहकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराएँगे।"

कार्यक्रम में कक्षा-11 के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल को समय की मांग बताते हुए सराहना की।

Read More.. Koderma News: मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने किया केशलौच, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट