‘मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी’ सत्ता गंवाने के बाद ममता का पलटवार; BJP-EC पर गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम के बाद इस्तीफा देने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि INDI गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और वे जल्द ही सभी सहयोगी नेताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों और बाहुबलियों की मदद से उनकी जीत जबरन छीनी गई। उनका कहना था कि यह नतीजे भाजपा की असली जीत नहीं, बल्कि ताकत के दम पर हासिल किए गए हैं।
ममता बनर्जी ने कहा, "हमारे साथ जो हुआ वह बिल्कुल गलत था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि केंद्रीय बल इस तरह पेश आएंगे। मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों में मैंने ऐसी तानाशाही कभी नहीं देखी। इन लोगों ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। यह उनकी छवि पर एक बड़ा दाग है और अब वे किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे।"
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी'
ममता को विपक्षी नेताओं ने किया फोन

CEC पर बरसीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में वे लोगों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने वाले खलनायक बन गए। उन्होंने सवाल उठाया कि मतदान खत्म होने के बाद EVM 80-90 प्रतिशत चार्ज कैसे हो सकती है। उन्होंने बताया कि चुनाव से दो दिन पहले उनके नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गईं और हर जगह छापेमारी की गई।
उन्होंने कहा, "सभी IPS और IAS अधिकारियों को हटाकर भाजपा समर्थकों को बिठाया गया। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर पूरा खेल रचा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे शामिल रहे। मतदाता सूची से 90 लाख नाम हटाए गए, जब हम अदालत गए तो 32 लाख नाम वापस जोड़े गए। इतना घटिया और शर्मनाक चुनाव मैंने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा।"
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
