Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण कार्यक्रम और प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

पारंपरिक हरित वंदन से अतिथियों का स्वागत

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण कार्यक्रम और प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
मॉडल कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम

मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में यूजी प्रथम सेमेस्टर की जियोलॉजी एवं स्टेटिस्टिक्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्राचार्य एस.आर.आई. रिजवी की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साहिबगंज: मॉडल कॉलेज राजमहल में मंगलवार को परीक्षा केंद्र पर यूजी प्रथम सेमेस्टर के जियोलॉजी एवं स्टेटिस्टिक्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जियोलॉजी विषय की प्रायोगिक परीक्षा हेतु  साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य एस. आर. आई. रिजवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक हरित वंदन के साथ आत्मीय स्वागत किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने प्राचार्य रिजवी को पौधा भेंट कर सम्मान किया। इस विशेष अवसर पर दुमका के नीरज कुमार झा व परितोष सा की गरिमामई उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस पहल के माध्यम से ‘हरित परिसर’ की संकल्पना को साकार करने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला
Palamu News: पेट्रोल के लिए मची त्राहि-त्राहि, ईंधन खत्म होने की अफवाह के बाद पंपों पर उमड़ी भारी भीड़
Giridih News: भारत विकास परिषद का महामंथन, मारवाड़ी धर्मशाला में जुटीं 5 जिलों की शाखाएं
Video Viral: पाकिस्तानी पर्यटकों से चीनी बच्ची ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी