Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
लंबित प्रमाण पत्र और पेंशन योजनाओं का मुद्दा उठा
साहिबगंज में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने नवपदस्थापित उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान लंबित प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाएं, सड़क, नाली और बिजली व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया गया।
साहिबगंज: नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में नवपदस्थापित उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा के कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा। इसके पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
रामनाथ पासवान ने बताया कि डीसी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। इस दौरान लंबित आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र, लंबित पेंशन योजनाओं के अलावा नगर की सड़क, नाली व विधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

