स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जागरूक हुए लोग, साहिबगंज में विशेष कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जागरूक हुए लोग, साहिबगंज में विशेष कार्यक्रम

World Health Day के अवसर पर Sahibganj में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी-न्याय मित्रों ने लोगों को स्वास्थ्य के अधिकार, सरकारी योजनाओं और मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आज जिले भर में पीएलवी-न्याय मित्रों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सघन जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बेहतर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने की अवस्था है। श्री भगत ने विशेष रूप से स्वास्थ्य के अधिकार एवं उससे संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने का अधिकार है।

उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि प्रभावित व्यक्ति बिना किसी संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें।   कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं, मुफ्त चिकित्सा उपचार से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं विधिक सेवा संस्थानों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही, बैनर-पोस्टर के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, नालसा की हेल्पलाइन संख्या 15100 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि स्वास्थ्य अधिकारों के उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर लोग संपर्क कर सकें। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ साहेबगंज के निर्माण का संकल्प लिया।

Read More.. Pakur News: फूलोपानी में बनेगा स्टेडियम: खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की
Pakur News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फूलझिझरी ने जीता खिताब
मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज
झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3
गुवाहाटी पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मां कामाख्या से मांगा झारखंड का आशीर्वाद
Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक
Sahebganj News: प्रवासियों के लिए खुशखबरी, उधना-मालदा समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू
इंसानियत को झकझोर दिया: दिव्यांग बेटी पर पिता का क्रूर अत्याचार, बच्ची के जन्म से खुला राज
स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जागरूक हुए लोग, साहिबगंज में विशेष कार्यक्रम
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को मिलेगा ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें