Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में तोड़ा दम
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत रूपायडीह पंचायत के मधवाटांड़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय बच्ची प्रिया कुमारी की मौत हो गई। बच्ची ने खेलते समय घर में रखी तारपीन तेल की बोतल को पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के रूपायडीह पंचायत अंतर्गत मधवाटांड़ निवासी दिनेश राणा की 2 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी की तारपीन तेल पी लेने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को बच्ची घर में खेल रही थी, जबकि परिजन बाहर बैठे थे।
इसी दौरान खेलते हुए बच्ची ने घर में रखी पेंट (कलर) में उपयोग होने वाले तारपीन तेल की बोतल का ढक्कन खोलकर उसे पानी समझकर पी लिया। बच्ची के चाचा सचिन कुमार राणा ने बताया कि तारपीन तेल पीने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
