Sahebganj News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार

गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ भव्य समारोह

Sahebganj News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार

साहिबगंज के गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रणजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

साहिबगंज: भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में गायत्री शक्तिपीठ साहिबगंज में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे, जिनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

अपने वक्तव्य में डॉ. सिंह ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे का समर्पित प्रयास तथा स्पष्ट एवं निश्चित लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक प्रभावी ट्यूटर के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी, ताकि वे अपनी पढ़ाई को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बना सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपजोन समन्वयक अनिल कुमार एवं संरक्षक प्रो. वकील पोद्दार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मंच का कुशल संचालन कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए ओम प्रकाश सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद चौधरी, रानी श्रीवास्तव (उप मुख्य प्रबंधक, ट्रस्टी) एवं रानी झा ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Read More.. बोकारो में ABVP की बड़ी बैठक, सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के पांच विद्यार्थियों को भी प्रतिभा सम्मान प्राप्त हुआ, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में योगीचक सरकंडा विद्यालय ने प्रथम स्थान, इंटर स्कूल सच्चानग ने द्वितीय स्थान तथा कमला देवी उच्च कन्या विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Read More.. PVTG समुदाय के लिए पारिवारिक अभियान शुरू, साहिबगंज के 15,809 परिवारों का होगा सर्वेक्षण

इसके अतिरिक्त पीएम नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जेवियर स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार एवं संस्कारित नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Read More.. Koderma News: पैरी माइंस के पास बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें