चैनपुर में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत भव्य मेगा शिविर का आयोजन

पलामू: पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड में गुरुवार को वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत एक भव्य मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रीजनल डायरेक्टर रक्षा मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ RBI की DGM सुश्री कुमकुम वर्मा, AGM अरविंद एक्का, चैनपुर प्रखंड के BDO प्रदीप कुमार दास तथा पलामू के LDM अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, झारखंड नेटवर्क के महाप्रबंधक वेणुधर पाढ़ी, पंजाब नेशनल बैंक के हजारीबाग अंचल प्रमुख दीपक कुमार वर्मा, बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक ज्योति कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशिक कुमार तथा झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RBI की रीजनल डायरेक्टर रक्षा मिश्र ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैंक खातों की KYC एवं Re-KYC प्रक्रिया समय पर पूरी कराने, विभिन्न सरकारी बीमा योजनाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा बीमा धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान मैडम रक्षा मिश्र ने झारखंड ग्रामीण बैंक के लाभुक भागीरथ यादव को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2,00,000 का चेक प्रदान किया।
इस शिविर में झारखंड ग्रामीण बैंक, चैनपुर प्रखंड की चारों शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के अलावा SBI, PNB, बैंक ऑफ इंडिया और HDFC के शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। त्वरित री-KYC के लिए सभी बैंकों के CSP भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में चैनपुर प्रखंड की तमाम पंचायतों के मुखिया भी शामिल हुए।
इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक के FLC अनुकरण तिर्की, झारखंड ग्रामीण बैंक के FLC कमलेश कुमार मिश्रा, अग्रगति के कोऑर्डिनेटर रूपेश कुमार एवं अग्रगति के तमाम CFL भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन डाल्टनगंज के LDM अशोक कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।


