Sahebganj News: काम के दौरान संतुलन बिगड़ा, दो मंजिला छत से गिरा मजदूर

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Sahebganj News: काम के दौरान संतुलन बिगड़ा, दो मंजिला छत से गिरा मजदूर
AI द्वारा निर्मित सांकेतिक चित्र

बरहरवा के हाटपाड़ा में काम के दौरान टाइल्स मिस्त्री लख्खू यादव छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने के कारण वे दो मंजिला मकान से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई।

साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड के हाटपाड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां काम के दौरान टाइल्स मिस्त्री तीस वर्षीय लख्खू यादव दो मंजिला घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब घटी जब लख्खू हाटपाड़ा स्थित एक मकान की छत पर टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, लख्खू का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिट्टी पर गिर पड़े। इस हादसे में उन्हें कमर में गहरी चोट लगी और सूजन हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

लख्खू के परिजनों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि लख्खू के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, और वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और वे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब