Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'

बस स्टैंड, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था; प्रशासन अलर्ट

Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
(फ़ोटो)

रामगढ़ जिले में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर व्यापक जन-राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, प्रखंड व अंचल दफ्तरों, अस्पतालों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने आम जनता से पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही धूप में बाहर निकलने की अपील की है।

रामगढ़: भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में आम नागरिकों की सुविधा हेतु पेयजल एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आम लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। 

सभी संबंधित कार्यालयों के बाहर आमजनों हेतु पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पियाऊ संचालित किए जा रहे हैं तथा वहां नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त खराब पड़े चापाकलों एवं जलापूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

जहां आवश्यकता महसूस की जा रही है वहां वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के इस मौसम में आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा आवश्यक होने पर ही धूप में बाहर निकलें। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी