Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की तेज
रामगढ़ के सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में रविवार देर रात लगभग 9:30 बजे सुरक्षाकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्शन-1 खदान क्षेत्र के ढंठवा टाँड के पास घेराबंदी कर कोयला तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान 44 नंबर स्टॉक के पीछे से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की टाटा सूमो ग्रैंड को रोका गया, जिसका चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच में वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध कोयला लदा पाया गया, जिसे तस्करी के लिए कस्टमाइज्ड किया गया था। वाहन (JH-09R-053...) को जब्त कर रजरप्पा थाना को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रजरप्पा: रविवार देर रात्रि लगभग 9:30 बजे सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों को दैनिक गश्ती के दौरान कोइहारा बस्ती की ओर से दो ट्रैक्टरों द्वारा सीसीएल स्टॉक से चोरी किए गए कोयले की अवैध दुलाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर गश्ती दल द्वारा सेक्शन-1 खदान क्षेत्र अंतर्गत ढंठवा टाँड की ओर घेराबंदी की गई।
इसी दौरान 44 नंबर स्टॉक के पीछे से एक सफेद रंग की टाटा सूमो ग्रैंड वाहन ढंठवा टांड की ओर आती हुई दिखाई दी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा वाहन को रुकने का संकेत दिया गया। गश्ती दल के वाहन के समीप पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। जाँच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में कोयला लदा पाया गया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि कोयला तस्करी के उद्देश्य से उक्त पेसेंजर वाहन को विशेष रूप से कस्टमाइज्ड कराया गया था, ताकि आसानी से कोयले का अवैध परिवहन किया जा सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
