डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी

25 मई को तकिया मजार के पास हॉस्टल पहुंचे डीसी; छात्रों से सीधा संवाद कर जानीं समस्याएं

डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
(फ़ोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने 25 मई को कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवाबगंज (तकिया मजार के समीप) स्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और ऑन-द-स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी। इसके तहत अनुसूचित जाति हॉस्टल में पुस्तकालय, शौचालय, 100 लीटर का आरओ प्लांट, सीसीटीवी और हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी, जबकि अनुसूचित जनजाति हॉस्टल में 100 बेड वाले नए भवन का निर्माण, बोरिंग और सोलर सिस्टम की मरम्मति कराई जाएगी। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिया भी उपस्थित थीं।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने आज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, तकिया मजार के समीप, नवाबगंज, हजारीबाग का आज 25 मई को औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रहे विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों ने उपायुक्त के समक्ष छात्रावास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की तथा सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पुस्तकालय निर्माण, शौचालय एवं सेप्टिक टैंक निर्माण, 100 लीटर क्षमता के आर०ओ० का अधिष्ठापन, साइकिल स्टैंड निर्माण, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, बिजली वायरिंग एवं सीसीटीवी अधिष्ठापन कराया जाएगा। वहीं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में 100 बेड वाले नए छात्रावास भवन का निर्माण, बोरिंग कार्य तथा सोलर सिस्टम की मरम्मति कराई जाएगी।

उपायुक्त ने छात्रावास में रह रहे सभी विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हुए उपायुक्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट