Welfare Department SC ST Boys Hostel Audit
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी

डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने 25 मई को कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवाबगंज (तकिया मजार के समीप) स्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और ऑन-द-स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी। इसके तहत अनुसूचित जाति हॉस्टल में पुस्तकालय, शौचालय, 100 लीटर का आरओ प्लांट, सीसीटीवी और हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी, जबकि अनुसूचित जनजाति हॉस्टल में 100 बेड वाले नए भवन का निर्माण, बोरिंग और सोलर सिस्टम की मरम्मति कराई जाएगी। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिया भी उपस्थित थीं।
Read More...

Advertisement