Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
मुआवजा भुगतान और रोजगार के मामलों के त्वरित निष्पादन के आदेश
धनबाद जिले में जमीन अधिग्रहण के बदले विस्थापितों को रोजगार (नियोजन) और मुआवजा देने से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को समाहरणालय में अपर समाहर्ता सह डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल के अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण सुनवाई आयोजित की गई। यह कार्रवाई झारखंड विधानसभा की विशेष समिति द्वारा सितंबर 2025 में जिला दौरे के दौरान मिले जन-आवेदनों के आधार पर की जा रही है। अपर समाहर्ता ने प्रभावित रैयतों को न्याय दिलाने की बात कहते हुए बीसीसीएल अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन के निर्देश दिए हैं।
धनबाद: जमीन अधिग्रहण के बदले नियोजन और मुआवजा से जुड़े लंबित मामलों के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कक्ष में अपर समाहर्ता सह डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल के अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में रैयतों एवं बीसीसीएल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण सुनवाई आयोजित की गई।
यह सुनवाई झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा सितंबर 2025 में धनबाद दौरे के दौरान प्राप्त जन-आवेदनों के आधार पर की गई। समिति को मिले मामलों को जिला भूमि प्रकोष्ठ को हस्तांतरित किया गया था, जिन पर अब चरणबद्ध सुनवाई चल रही है। बैठक में रैयतों ने जमीन अधिग्रहण के बदले रोजगार, मुआवजा भुगतान और लंबित दावों से संबंधित समस्याएं विस्तार से रखीं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
