साहिबगंज में जनगणना 2027, एलईडी स्क्रीन पर 32 बिंदुओं की दी जानकारी

अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मार्टफोन से की स्व-गणना

साहिबगंज में जनगणना 2027, एलईडी स्क्रीन पर 32 बिंदुओं की दी जानकारी
भारत की जनगणना 2027

साहिबगंज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने स्मार्टफोन के जरिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।

साहिबगंज: भारत की जनगणना 2027 के संबंध में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को जनगणना से जुड़े 32-33 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और उन्हें भरने की विधि समझाई गई। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लाइव प्रक्रिया देखते हुए स्व-गणना पूर्ण की।

अपने संबोधन में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। सही आंकड़ों के आधार पर ही तय होता है कि किस क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यमों और स्व-गणना की सुविधा से प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक होगी। यह अभियान 1 से 15 मई 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं अपना डेटा दर्ज करेंगे तो प्रगणकों का कार्य काफी हद तक सरल हो जाएगा।  

उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कर्मियों की स्व-गणना सुनिश्चित कर उसका विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने स्व-गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े नीति निर्माण और संसाधनों के उचित आवंटन में सहायक होते हैं। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह या साइबर दुरुपयोग को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

आगे उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसे जन-अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँच सके। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि साहिबगंज जिला स्व-गणना अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में एक मिसाल कायम करेगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

यह भी पढ़ें: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका