पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है जीत: संत कुमार घोष

जाति और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठे मतदाता

पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है जीत: संत कुमार घोष
संत कुमार घोष (फाइल फोटो)

साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र में जनता की अटूट आस्था, विकास के प्रति समर्पण और सुशासन की ऐतिहासिक जीत बताया। बुधवार को जारी बयान में संत कुमार घोष ने कहा कि यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है।

आगे उन्होंने कहा कि आज का मतदाता जाति, क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रहा है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता का उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के मतदाताओं ने इस परिणाम के जरिए परिवर्तन, स्थिरता और प्रगति का स्पष्ट संदेश दिया है। यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्यों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी, युवाओं को बेहतर अवसर देगी और महिलाओं को सशक्त बनाते हुए सुशासन की दिशा में आगे बढ़ेगी। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ देशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संत कुमार घोष ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश में सकारात्मक राजनीति की नई शुरुआत है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट