गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण

सीपी साइडिंग में सुरक्षा कर्मियों पर हमला, 3 गार्ड घायल

गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण

गिरिडीह के सीसीएल सीपी साइडिंग क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर सोमवार देर रात बड़ा बवाल हुआ। 100 से अधिक लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें 3 गार्ड घायल हो गए। घटना के बाद प्रबंधन और कर्मचारियों में आक्रोश है।

गिरिडीह: सीसीएल के सीपी साइडिंग क्षेत्र में सोमवार देर रात कोयला चोरी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। कथित तौर पर कोयला चोरी कर रहे 100 से अधिक लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखा संघर्ष हुआ। हमले में सीसीएल के 2 गार्ड और एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। घायलों को तत्काल सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रात 11 बजे 100 से ज्यादा चोरों ने बोला हमला

सुरक्षा गश्ती दल सूचना पर रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचा तो वहां 100 से अधिक कोयला चोर सक्रिय मिले। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को झाड़ियों की ओर खींचकर बुरी तरह पीटा। साथी सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उनकी जान बच सकी। 

गिरिडीह कोयला चोरी, सीसीएल साइडिंग हमला, झारखंड अपराध खबर, खदान सुरक्षा, कोयला माफिया, Giridih coal theft, CCL siding attack, Jharkhand crime news, coal mafia India, mining security issue
घटना के बाद साइडिंग क्षेत्र में सुरक्षा जांच

प्रबंधन और कर्मचारियों में आक्रोश, काम बंद की चेतावनी

घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन और कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार हो रही कोयला चोरी और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से उनका मनोबल टूट रहा है। उन्होंने प्रशासन से कोयला चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीसीएल प्रबंधन ने जिला प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम बंद करने पर विचार कर सकते हैं। 

सैकड़ों की संख्या में घुसे थे चोर, एक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार रात में सैकड़ों की संख्या में कोयला चोर सीपी साइडिंग में घुस आए थे। पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने पर चोरों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और सीसीएल ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

कोयला चोरी बनी बड़ी चुनौती

गिरिडीह में कोयला चोरी लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। आए दिन चोर दर्जनों की संख्या में माइंस और रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर धावा बोलते हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही, बल्कि चोर अब और भी आक्रामक हो गए हैं। कबरीबाद खुली खदान में प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोग चोरी की नीयत से माइंस क्षेत्र में प्रवेश करते है

'स्पेशल ब्रांच' बताकर की थी मारपीट

इससे पहले भी गिरिडीह में कोयला चोरों की दादागिरी सामने आ चुकी है। साइडिंग में घुसे एक युवक ने टोकने पर खुद को 'स्पेशल ब्रांच' का स्टाफ बताया और फिर साथियों को बुलाकर सीसीएल कर्मियों पर हमला कर दिया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत