Giridih News: सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स में नन्हे बच्चों के लिए 'क्विज प्रतियोगिता' का शानदार आयोजन
विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में मिला सम्मान
गिरिडीह के स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल (SGIS) के 'मिलीमीटर्स' परिसर में 5 मई 2026 को प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रंगों, फलों और जानवरों से जुड़े रोचक सवालों का बड़े उत्साह के साथ जवाब दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा और निर्देशिका रमनप्रीत कौर ने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए इसे उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गिरिडीह: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल (SGIS) में 5 मई 2026 को प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) के नन्हे बच्चों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता (Quiz Competition 2026) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित 'एसजीआईएस मिलीमीटर्स' (SGIS Millimeters) परिसर में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उनके ज्ञान को खेल-खेल में बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के सामान्य ज्ञान और मानसिक कौशल को बढ़ाना था।
इस प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया ताकि बच्चों में ज्ञान के साथ साथ क्विज प्रतियोगिता के फॉर्मेट से भी अवगत कराय जा सके।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से उनकी आयु के अनुसार सरल और रोचक सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। नन्हे प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। विद्यालय के वेशभूषा में सजे बच्चों की चपलता ने सबका मन मोह लिया। जीते गए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
