Giridih News: कंदाजोर में 2 मई को भव्य अंबेडकर मेला, बौद्ध मिलन समारोह की तैयारी जोरों पर
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड अंतर्गत कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में 2 मई को अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन आगामी 2 मई को होगा। यह आयोजन भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जाता है।



उन्होंने बताया कि "डॉ. भीमराव अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह" का आयोजन हर वर्ष भव्य और उत्साहपूर्वक किया जाता है। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे यह एक बड़े मेले का रूप ले लेता है।
समारोह में लोग बौद्ध झंडों और बाबा साहेब के चित्रों के साथ शामिल होते हैं। बौद्ध मिलन समारोह के दौरान भिक्षु, विद्वान, वक्ता, नाटककार, साहित्यकार एवं संगीतकार बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के विचारों पर चर्चा करेंगे।
शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और संगीत के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्ष को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, विचार गोष्ठी के माध्यम से समानता, न्याय और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

