पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल; सभी एक ही परिवार के सदस्य

पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
हरिपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट के बाद लगी भीषण आग का दृश्य

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं और सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसा हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास हुआ, जहां अचानक आग भड़क उठी और आसपास के रिहायशी इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं और सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह हादसा हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में हुआ।

इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास भड़की भीषण आग

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हरिपुर के डिप्टी कमिश्नर वसीम अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके के बाद गैस पाइपलाइन में आग भड़क उठी, जिसने पास के रिहायशी इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी मोड़ के पास कोट नजीबुल्लाह क्षेत्र में अचानक आग लगने से फैक्टरी और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी के कर्मचारी तो किसी तरह बच निकले, लेकिन कई लोग फंस गए।

कई घंटों बाद आग पर काबू, जांच जारी

रेस्क्यू 1122 और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए मनसेहरा, एबटाबाद, मरदान और स्वाबी से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। करीब सात से आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बचाव अभियान पूरा हुआ। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने एहतियातन हजारा डिवीजन में गैस सप्लाई रोक दी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Edited By: Mohit Sinha

Related Posts

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा