आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिया प्रशिक्षण
गिरिडीह में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मोहनपुर स्थित Honey Holy Trinity School में मॉक ड्रिल और अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गिरिडीह: झारखंड अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर जिले में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अग्निशमन पदाधिकारी, रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में मोहनपुर स्थित Honey Holy Trinity School में एक विशेष मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आग से बचाव, आग लगने के कारणों एवं उससे निपटने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आग एक अत्यंत खतरनाक आपदा है, लेकिन थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी के माध्यम से इससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
