Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत

स्टेशन रोड स्थित मंदिर के पास लगाया गया कैंप

Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत

सरिया में सरिया मारवाड़ी महिला समिति ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के लिए स्टेशन रोड स्थित श्री विष्णु मंदिर के सामने सेवा शिविर लगाया।

सरिया: स्टेशन रोड स्थित श्री विष्णु मंदिर के सामने सोमवार को सरिया मारवाड़ी महिला समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया। समिति की ओर से करीब 800 राहगीरों के बीच सत्तू शर्बत, चना, खीरा, तरबूज सहित विभिन्न फलों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस सामाजिक कार्य की स्थानीय लोगों तथा राहगीरों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गर्मी से परेशान राहगीरों को ठंडा शर्बत और ताज़ा फल मिलने से वे काफी राहत महसूस कर रहे थे। समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा, “हमारी संस्था पूरे वर्ष विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करती रहती है। आगे भी सामाजिक सेवा के क्षेत्र में हमारी समिति कभी पीछे नहीं रहेगी।”कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल तथा स्वेता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अर्पणा अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेशु सलूजा का सराहनीय योगदान रहा।

सरिया मारवाड़ी महिला समिति लगातार समाज की सेवा में सक्रिय रहती है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन