Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 

बीजीएच के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की

Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
(फोटो)

बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा सिटी पार्क में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज में बीएसएल कर्मचारियों और विस्थापितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ महतो और महामंत्री दीनानाथ पांडेय ने स्पष्ट किया कि प्लांट की प्रगति के लिए वे प्रबंधन के साथ हैं, लेकिन मजदूरों के हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित कई गणमान्य अतिथि और सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।

बोकारो: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा सिटी पार्क मे कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने किया, जबकि संचालन यूनियन के महामंत्री दीना नाथ पांडेय ने किया। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन, जीएम पर्सनल बी. एम. बक्शी एवं बीजीएच के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा विस्थापितों के मुद्दों को भी पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया गया। यूनियन ने सभी संबंधित पक्षों से इन समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रघुनाथ महतो ने कहा कि चाहे ठेका मजदूर हो चाहे बीएसएल कर्मचारी हो उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी का हक अधिकार के लिए बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री दीनानाथ पांडे ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की बढ़ोतरी के लिए हम प्रबंधन के साथ हैं, लेकिन मजदूर एवं कर्मचारियों को भी उनका हक अधिकार मिलना चाहिए। उनके अधिकार से वंचित करने पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन उनकी लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ेगी साथ ही बोकारो स्टील प्लांट से हुए विस्थापितों को भी हक दिलाने का काम करेगी।

इस आयोजन को सफल करने में सभी सदस्यों की भागीदारी रही। इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के तौर पर माइनारिटी के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महत्था, मेयर प्रत्याशी जमील अख्तर, उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में संतोष सिंह अयूब अंसारी, सरफराज चिश्ती, मिराज अंसारी, रमेश कुमार, संजय दास, अशोक कुमार, दिनेश चंद्रा, डाक्टर सुरेन्द्र, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, आर के शर्मा संबोधित किया। एवं इस कार्यक्रम में सैकड़ो मजदूर कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें