Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
सिंदरीसोल गिरजाघर में आयोजित हुई विशेष प्रार्थना सभा
पाकुड़िया के सिंदरीसोल गिरजाघर में ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा जुली हेंब्रम ने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का प्रतीक है।
पाकुड़िया: प्रखंड के सिंदरीसोल स्थित गिरजाघर में रविवार को ईस्टर संडे का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिला परिषद (जिप) अध्यक्षा जुली हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने चर्च पहुंचकर विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी साझा की।
गिरजाघर में उपस्थित मसीही समाज के लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्षा जुली हेंब्रम ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईस्टर का यह त्योहार प्रेम, शांति और मानवता की जीत का प्रतीक है। प्रभु यीशु ने दुनिया को क्षमा और करुणा का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है।

