Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक

कार्य में कोताही बरतने वाले प्रज्ञा केंद्रों पर की जायेगी कार्रवाई: जागो महतो

Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
(फोटो)

मेदिनीनगर सदर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ जागो महतो की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सोशल ऑडिट को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक और नगर निगम क्षेत्र में 28 अप्रैल से 2 मई तक ऑडिट कार्य किया जाएगा। बीपीएमयू की खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगी। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि शिविर से अनुपस्थित रहने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालकों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

मेदिनीनगर: केंद्र प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए मुखिया, सेविका, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों की बैठक सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने कहा कि नगर निगम के वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक , प्रखंड में छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिान्न पेंशन योजनाओं के लाकों का आडिट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभूकों के सामाजिक अंकेक्षण को शत प्रतिशत बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। 

उन्होंने बताया कि बीपीएमयू पंचायत राज के खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि खुशबू सिंह उक्त तिथि को पंचायत भावन में उपस्थित होकर डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट शत प्रतिशत बनाने व प्रज्ञा केंद्र संचालक से बनवाना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सभी प्रज्ञा केंद्र निवार्य रूप से सोशल आडिट के तहत लगने वाले शिविर में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालक पर कार्रवाई करते हुए प्रज्ञा केंद्र की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा उच्चाधिकारी को की जायेगी। जोड़ ग्राम से छह अप्रैल को सोशल आडिट प्रारंभा की जायेगी जो 25 अप्रैल को पोलपोल कला में सोशल आडिट समाप्त होगी। लाकों के सभा की तिथि भी निर्धारित की गयी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 
Pakur News: संघर्ष से सफलता तक: सुहागिनी दीदी की प्रेरक कहानी 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें