Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान हुई थी चोरी

Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
(फोटो)

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को RCB बनाम SRH के IPL मैच के दौरान हुई भारी मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में साहिबगंज (झारखंड) के तीनपहाड़ इलाके से जुड़े एक संगठित गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। स्टेडियम की भीड़ का फायदा उठाकर इस गिरोह ने करीब 25 फोन पार किए थे। फिलहाल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

साहिबगंज: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई मोबाइल चोरी की बड़ी घटना का वहां की पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान करीब 25 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। मैच के दौरान स्टेडियम में भारी भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने दर्शकों के मोबाइल फोन पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से 21 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की पहचान कर उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बैंगलुरु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि ऐसे मौके पर संगठित गिरोह सक्रिय रहते हैं। यह घटना दर्शाती है कि बड़े आयोजनों में सुरक्षा के बावजूद जेबकतरे और चोर सक्रिय रहते हैं, इसीलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 
Pakur News: संघर्ष से सफलता तक: सुहागिनी दीदी की प्रेरक कहानी 
Pakur News: शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें