विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
लगभग 1.81 करोड़ रुपये की आएगी लागत
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने असम से ऑनलाइन माध्यम द्वारा मधुपुर विधानसभा के मारगोमुंडा प्रखंड अंतर्गत बलवा और पहरुडीह के बीच नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। लगभग 1.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर किसानों के लिए आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरे होने पर झामुमो नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
रांची: मधुपुर विधानसभा के मारगोमुंडा प्रखंड अंतर्गत बलवा और पहरुडीह के बीच नदी पर लगभग 1.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का ऑनलाइन शिलान्यास झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने असम से किया। पुल निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, झामुमो नेता डुगू टुडू, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, मुखिया अनिता सोरेन व सुधीर मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
