Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन

बरसात पूर्व धान उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश

Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
(फोटो)

रामगढ़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर ने विभागीय निर्देशानुसार रामगढ़, कुरमाहाट और नवाडीह लैम्प्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक पंजी से उसका मिलान किया। डॉ. राजशेखर ने लैम्प्स प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया कि वे बरसात शुरू होने से पहले सारा धान राइस मिलों को भेजकर रसीद प्राप्त कर लें। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राज्य खाद्य निगम के गोदाम का भी दौरा किया और अनाज के वितरण एवं भंडारण की स्थिति का जायजा लिया।

रामगढ़: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार जिले के रामगढ़, कुरमाहाट एवं नवाडीह लैम्प्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान अधिप्राप्ति कर गोदाम में किए गए भंडारण का भौतिक सत्यापन किया। मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉक्टर राजशेखर ने बताया कि उक्त तीनों लैम्प्सो में भंडारण सही पाया गया तथा भंडार पंजी के साथ मिलान किया गया। इस दौरान रामगढ़ लैम्प्स के सहायक प्रबंधक विद्यानंद भगत मौजूद थे। 

मौके पर उन्होंने लैम्प्स प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वह अपने संबंधित चावल मिलों में धान भेजकर प्राप्ति रसीद प्राप्त कर ले ताकि समय अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जिला के सभी लैम्प्स के भंडारण का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बरसात के पूर्व धान को मील भेजने का निर्देश दिया। रामगढ़ लैम्पस की जांच के उपरांत जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम भी पहुंचे जहां गोदाम में अनाज के भंडारण तथा वितरण की जानकारी ली। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें