Bokaro News: डायट पिण्ड्राजोरा में शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न, 150 से अधिक शिक्षक सम्मानित
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रोत्साहित करने की पहल
बोकारो के उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा में आयोजित एक भव्य समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और RAIL जैसे कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया समारोह की अध्यक्षता समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने की जिसमें कसमार और चास प्रखंड के शिक्षकों की बड़ी भागीदारी रही साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करना था।
बोकारो: गुरुवार को उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा, बोकारो द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के समर्पित रिसोर्स पर्सन एवं समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने RAIL (Regular Assessment for Improved Learning), C-CPD (Consolidated Continuous Professional Development) कार्यक्रमों तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में कसमार एवं चास प्रखंड के शिक्षकों की सर्वाधिक भागीदारी रही। कसमार प्रखंड से आशुतोष कुमार, रूपेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार जायसवाल, मनोहर कपरदार, सुभाष चन्द्र महतो, रहबर सफी, डॉ रंजीत कुमार झा, प्रशांत कुमार ओझा, राम बाबू शुक्ल, कामदेव विश्वकर्मा, बिरेन कुमार पटेल, रंजीत सिंह, नीतू यादव, सुदीपा मुखर्जी, मीना कुमारी, कलावती कुमारी, सुजाता सिंह, डॉ विजय कुमार शर्मा, मालती कुमारी, भारती कुमारी, अनिता एवं वहाब अंसारी सहित कई शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
