Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
छत पर लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल ने बचाई बड़ी घटना
गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
गिरिडीह: शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकान के मालिक पशुपति टिबड़ेवाल ने बताया कि उनके मकान की छत पर अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने छत से धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचना दी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए।
बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
