बाबूलाल मरांडी ने एसीबी को लिखा पत्र, IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी पर करोड़ों के गबन का आरोप

2013–2018 के बीच रांची वन प्रमंडल में हुई कथित गड़बड़ियां

बाबूलाल मरांडी ने एसीबी को लिखा पत्र, IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी पर करोड़ों के गबन का आरोप
बाबूलाल मरांडी एवं एसीबी कार्यालय

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ACB को पत्र लिखकर IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने रांची वन प्रमंडल में 2013 से 2018 के बीच करोड़ों रुपये के गबन, फर्जी मस्टर रोल और वाउचर गायब करने का दावा किया है।

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को पत्र लिखकर भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।

मरांडी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि रांची वन प्रमंडल में वर्ष 2013 से 2018 के बीच तत्कालीन डीएफओ रहे बख्शी के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले का खुलासा प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) की रिपोर्ट (2019-20) और IR रिपोर्ट में हुआ है।

file:///C:/Users/Welcome/Downloads/Letter.pdf

पत्र के अनुसार, ₹1.80 करोड़ की सामग्री खरीद से जुड़े मूल वाउचर गायब कर दिए गए, जबकि ₹5.455 करोड़ के मजदूरी भुगतान से संबंधित मस्टर रोल्स संदिग्ध पाए गए हैं। ऑडिट जांच में यह भी सामने आया कि मजदूरों को बैंक खाते के बजाय नकद भुगतान दिखाया गया और कई प्रविष्टियां बिना सत्यापन के दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें Pakur News : ईद पर उमड़ी भीड़, आमडापाड़ा में शांति और सौहार्द का दिखा माहौल

मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि 7.35 हेक्टेयर वन भूमि के अपयोजन में नियमों की अनदेखी कर यूजर एजेंसी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। साथ ही, कैंपा फंड और अन्य योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये के अग्रिम भुगतान का समायोजन नहीं किया गया, जो गंभीर वित्तीय गड़बड़ी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें JDU में ‘पावर शिफ्ट’ शुरू! नीतीश अध्यक्ष, निशांत की एंट्री से बढ़ी हलचल

नेता प्रतिपक्ष ने एसीबी से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और पूरे मामले की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें Pakur News : ईद मिलन समारोह मे शामिल हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान