JDU में ‘पावर शिफ्ट’ शुरू! नीतीश अध्यक्ष, निशांत की एंट्री से बढ़ी हलचल

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

JDU में ‘पावर शिफ्ट’ शुरू! नीतीश अध्यक्ष, निशांत की एंट्री से बढ़ी हलचल
नितीश कुमार (फाइल फोटो)

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने संकेत दिया है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है और 24 मार्च को इसकी घोषणा हो सकती है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। 24 मार्च को इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

24 मार्च को हो सकती है घोषणा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 23 मार्च को स्क्रूटनी होगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। यदि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं होता है, तो नीतीश कुमार को उसी दिन निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

निशांत कुमार की एंट्री से बढ़ी चर्चा

इधर, निशांत कुमार को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है। संजय झा के मुताबिक, वे जल्द ही संगठन और सरकार में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी के अंदर उन्हें “अगली पीढ़ी के नेतृत्व” के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय राजनीति पर शिफ्ट होगा फोकस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार का फोकस केंद्र की राजनीति पर बढ़ेगा, जबकि राज्य स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा हो सकता है। इससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Read More.. मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप