Dumka News : 151 कन्याओं के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
पुरोहित के निर्देशन में हुआ संकल्प
नोनीहाट में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
दुमका : रविवार को नोनीहाट में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 151 कन्याओं एवं महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।कथा स्थल से प्रारंभ हुई कलश शोभायात्रा नोनीहाट बाजार होते हुए दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग से पातालगंगा पहुंची।

वहां पुरोहित बाल प्रभु जी महाराज के निर्देशन में जजमान शुषण देवी (पति राजीव सिंह) द्वारा विधिवत संकल्प कराया गया और सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया।शोभायात्रा के दौरान बाजे-गाजे एवं डीजे पर बजते भक्ति गीतों के साथ “जय श्री राधे” और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
यात्रा नोनीहाट की विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना की गई।इसके उपरांत श्रीमद्भागवत ग्रंथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीधाम वृंदावन निवासी कथा वाचक बाल प्रभु जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और श्रवण अनेक जन्मों के पुण्य का फल होता है तथा इसके श्रवण से प्राणी को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।यह कथा 22 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान श्रीकृष्ण-राधा की पूजा होगी तथा सायं 4 बजे से 7 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, मनोज डोकानिया, नवीन घिड़िया, विनोद डोकानिया, सचिन अग्रवाल, गणेश धुर्वालिया, संजय, हिम्मत सिंह, उत्सव घिड़िया, मुकेश कुमार, रवि कुमार, रमेश कुमार, आभा कुमारी, आद्या भारती, अंजली कुमारी, प्राची कुमारी, राखी कुमारी, आराध्या कुमारी, राजू साह सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।
