Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच

हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की हुई जांच

Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच

रांची के भीठा बस्ती में सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 141 लोगों की जांच कर उन्हें दवा और चिकित्सा सलाह दी गई।

राँची : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन गुरुवार को भीठा बस्ती राँची में किया गया । इस शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा 141 लोगों की नि:शुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दिया गया।शिविर के दौरान विशेष रूप से  हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को  नि:शुल्क दवा भी दिया गया।

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा, सी एम ओ, सी एस आर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ स्वाति, डॉ शिल्पी झा, डॉ साइम, मुन्ना कुमार सिंह, एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा । स्थानीय लोगों ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के और भी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम