हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दी दबिश

हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग में विशेष पुलिस अभियान के दौरान पकडे गये अपराधी

हजारीबाग जिले में 24 मई 2026 की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया। जिलेभर में गठित 30 पुलिस टीमों ने लगभग 70 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 मई 2026 की रात्रि जिलेभर में विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में यह व्यापक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में जिलेभर से कुल 30 टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शामिल किया गया और लगभग 120 पुलिसकर्मियों ने अभियान में भाग लिया। गठित टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों के करीब 70 संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। छापामारी में कुल 43 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 39 वारंट एवं कुर्की का निष्पादन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई ऐसे आरोपी भी पकड़े गए जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त हेमन्त सती का बड़ा एक्शन; जेपी नारायण केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां