Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

निर्धारित स्थलों पर नमाज अदा करने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आग्रह

Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बकरीद पर्व को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करती दारू थाना पुलिस।

आगामी बकरीद पर्व को लेकर दारू थाना पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि लोग निर्धारित स्थलों पर ही नमाज अदा करें और किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहें।

हजारीबाग: आगामी बकरीद पर्व को लेकर दारू थाना पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। थाना पुलिस द्वारा जारी जन-जागरूकता संदेश में लोगों से त्योहार को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति के वातावरण में मनाने का आग्रह किया गया है।

जारी अपील में कहा गया है कि बकरीद के अवसर पर लोग निर्धारित स्थलों पर ही नमाज अदा करें तथा ऐसे किसी भी कार्य से बचें जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती हो। पुलिस ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि किसी भी समुदाय, धर्म या व्यक्ति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने, संगीत या अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जाए।

पुलिस ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करें और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक विद्वेष फैलाने, अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों से जुड़ी जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आम लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

दारू थाना पुलिस ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करना है। ऐसे में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और हजारीबाग जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील
Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत
रणवीर सिंह पर 4 लाख लोगों का 'नो वर्क' आदेश! डॉन 3 विवाद ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला