शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
शिक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने शिक्षा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता शिक्षा, आधारभूत संरचना और शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए विद्यालयों में आधारभूत संरचना के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 ड्रॉप आउट मामलों में सुधार, झारखंड राष्ट्रीय औसत से बेहतर

बैठक में जानकारी दी गई कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में निरंतर कमी आई है और झारखंड इस मामले में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है।

श्रम विभाग के सहयोग से स्कूल से वंचित बच्चों की पहचान की जा रही है। साथ ही किताब, साइकिल और पठन सामग्री का वितरण समय पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सैकड़ों अवैध मुहाने, हजारों लोगों की जान खतरे में! बाहयरडीह खदान में 5 हाइवा कोयला जब्त

 हजार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की योजना पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 5 हजार किए जाने की कार्य योजना पर तेजी से काम किया जाए, ताकि प्रत्येक पंचायत तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच सके।

यह भी पढ़ें: जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में सिंगल टीचर की स्थिति नहीं होनी चाहिए और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। साथ ही नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन और वेरिफिकेशन कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।

शिक्षक नियुक्ति और आधारभूत संरचना पर फोकस

मुख्यमंत्री ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है।

साथ ही सभी विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा, ICT लैब, आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 शिक्षा के साथ खेल को भी बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्रों को चिन्हित कर उन्हें खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड के छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय पर निर्देश

बैठक में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय की स्थापना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

यह विद्यालय शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजेश प्रसाद, निदेशक प्राथमिक शिक्षा मनोज कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां