Bokaro News: नक्सल मुक्त अभियान के नायक वशिष्ठ नारायण सिंह को तेनुघाट में दी गई यादगार विदाई
अधिकारियों और पत्रकारों की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य स्वागत सह विदाई समारोह
तेनुघाट अतिथि भवन में पूर्व बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के स्थानांतरण एवं नए एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के पदस्थापन पर स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने भाग लिया।
बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के स्थानांतरण तथा नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के पदस्थापन के उपलक्ष्य में तेनुघाट अतिथि भवन में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, सब-रजिस्ट्रार बेरमो रितु रंजन सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी के साथ दर्जनों पत्रकार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में सभी अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
नव पदस्थापित एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे और वशिष्ठ नारायण सिंह एक ही बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले से ही उनकी कार्यशैली की प्रशंसा सुनते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे उनके मार्गदर्शन पर चलने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
समारोह के दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी अधिकारियों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक, पत्रकार नरेश प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यों की सराहना की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
