Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद के निपटारे के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के संचालन में आयोजित इस दरबार में विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त, मंईयां सम्मान योजना की विसंगतियों, पेयजल संकट, जमीन विवाद और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक प्रतिनिधि ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और जटिल प्रशासनिक समस्याओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
बरहरवा: प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के संचालन में हुए इस दरबार में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में लोगों ने प्रमुख रूप से जमीन विवाद के मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त न मिलने से रुके निर्माण कार्य, मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी दिक्कतें, पेयजल संकट और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ न मिलने की समस्याएं रखीं। कई लाभुकों ने शिकायत की कि पीएम आवास की दूसरी किस्त में देरी से उनका घर का काम अधूरा पड़ा है।
विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया गया। वहीं, जटिल और प्रशासनिक मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। बरकत खान ने कहा कि जनता दरबार का मकसद है कि आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। समयबद्ध समाधान हो। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच समन्वय से लोगों की परेशानी कम करना हमारी प्राथमिकता है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
