Giridih News: रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की नई शाखा शुरू, ठहाकों से तनावमुक्ति की पहल

अर्चना बरनवाल के मधुर भजनों और गायत्री मंत्र से हुआ हास्य योग शाखा का शंखनाद

Giridih News: रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की नई शाखा शुरू, ठहाकों से तनावमुक्ति की पहल
(फ़ोटो)

गिरिडीह के रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की पहली शाखा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक अजीत कुमार (सर्वश्रेष्ठ हास्य योगी अवार्ड 2025 विजेता) की गरिमामयी उपस्थिति में अरविंद कुमार को सर्वसम्मति से गिरिडीह केंद्र का प्रमुख संचालक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर योग प्रेमियों ने नमस्ते हास्य, लस्सी हास्य, और ट्रैक्टर हास्य जैसी विभिन्न यौगिक क्रियाओं के जरिए तनावमुक्त जीवन जीने की कला सीखी और अंतरराष्ट्रीय गुरु जितेन कोही के "हँसता भारत, स्वस्थ भारत" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में आज हास्य योग केंद्र की शाखा की घोषणा के साथ हास्य योग का सफल संचालन भी किया गया। रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार की उपस्थिति में हास्य योग केंद्र (भारत) द्वारा गिरिडीह की पहली नयी शाखा की घोषणा की गयी, जिसकी संबद्धता यथाशीघ्र हास्य योग केंद्र (भारत) नई दिल्ली से ले ली जाएगी। सर्वसम्मति से ऊर्जावान एवं कर्मठ हास्य योगी अरविन्द कुमार जी को इस गिरिडीह केंद्र का प्रमुख संचालक बनाया गया, जिसका स्वागत उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ की। 

इसके बाद आज कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व अर्चना बरनवाल द्वारा मधुर भजन "ओ मालिक तेरे बन्दे हम " से प्रारम्भ की गयीl उसके बाद झारखंड हास्य योग गुरु ने विभिन्न हास्ययोग क्रियाएं यथा नमस्तेहास्य, तांत्रिक हास्य, तीरकमान हास्य, लस्सी हास्य, शिशुपाल हास्य, ट्रैक्टर हास्य,  शिकायत हास्य, प्रशंसा हास्य, मालिश हास्य, बेली हास्य, अश्व संचालन आदि हास्ययोग क्रियाएं विधि पूर्वक करायी गयी। हास्ययोग क्रियाओं की गिरिडीह के योग प्रेमियों ने भरपूर मस्ती उठाया। विदित है कि अजीत कुमार को देश/विदेश में सक्रिय हास्य योग प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ हास्य योगी अवार्ड नई दिल्ली में मिला।

कुमार ने हास्य योग केंद्र (भारत) के तत्वाधान में निःशुल्क चलाए जा रहे हास्य योग क्रियाएं को जन जन में संचार करने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय होकर तनाव मुक्त जीवन जी सके। अन्तर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही जी का संदेश "हँसता भारत, स्वस्थ भारत " सामाजिक उत्थान ही नहीं, बल्कि दवाइयों पर निर्भरता भी कम करना है। आज अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जी जितेन कोही जी के जन्म दिवस पर नए केंद्र के खुलने पर हर्ष के साथ शुभकामनाएं भी दी गयी, व लोगों से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सुबह 6.15 बजे ऑनलाइन निःशुल्क हास्य योग से जुड़ने की अपील की गयी। 

कुमार ने सभी लोगों को रोजाना एक घंटा हास्य योग करने की सलाह दी, ताकि हँसते हुए योगासन से 23 घंटे तनावमुक्त व निरोग रह सके। इधर गिरिडीह हास्य योग प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि *योग और हास्य का अद्भुत संगम है हास्य योग, जिससे तन मन को स्वस्थ्य बनाकर तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। जिस प्रकार ईश्वर ने हवा, पानी मुफ्त दिया है, उसी प्रकार यौगिक हँसी भी निःशुल्क है। 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वालों को राजकुमार राज का जवाब, कहा- विदेशों में बढ़ रहा भारत का सम्मान

कार्यक्रम में योग गुरु अरिंदम घोषाल, प्रभात खेतान, बीरेन्द्र बरनवाल, किरण बर्णवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय कुमार, दीपक चिरानिया, प्रदीप बर्णवाल, सोनम सेठ, पिंकी खेतान, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, मीरा साहू, गुड्डी भारती, अंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्रुति भदानी समेत हास्य योग से जुड़े कई लोग उपस्थित थे। पतंजलि योग गुरु अरिंदम घोषाल जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें: सरिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाईटेंशन तार गिरते ही बैल जिंदा जला, मुआवजे की मांग तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास
Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
Giridih News: रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की नई शाखा शुरू, ठहाकों से तनावमुक्ति की पहल
Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
Warivo Electric Launch: वारिवो ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और खासियतें
समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी