Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
विभिन्न पंचायतों से अपनी फरियाद लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
साहिबगंज के योगीचक जयरामपुर उच्च विद्यालय (राजमहल) में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश का भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया।
साहिबगंज: योगीचक जयरामपुर उच्च विद्यालय, राजमहल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन और विशिष्ट अतिथि मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह थे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महरूफ भी उपस्थित रहे।
मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक रूपेश चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
