Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर चास मुफस्सिल थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के मामले में बीजेपी नेता सपन दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी पर लंबे समय से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
बोकारो: बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी नेता सपन दत्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पर चेचकाधाम मंदिर के समीप दुकान चलाने वाली एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप है।
पीड़िता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कुम्भरी गांव निवासी सपन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती है और अपने पति के साथ दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती है।
दो वर्षों से बना रहा था अवैध संबंध का दबाव
शोर सुनकर पहुंचे पति, फिर की मारपीट

राजनीतिक प्रभाव के कारण लोग बोलने से बचते रहे
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी क्षेत्र में राजनीतिक रसूख रखने वाला व्यक्ति है, जिसके कारण लोग उसकी हरकतों के खिलाफ खुलकर बोलने से बचते रहे। घटना के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
