Bokaro News: तालाब में डूबने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

शिक्षक फूलचंद महतो का आठ वर्षीय पुत्र था मृतक अंबुज

Bokaro News: तालाब में डूबने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम
(फ़ोटो)

कसमार के टांगटोना गांव में शिक्षक फूलचंद महतो के 8 वर्षीय पुत्र अंबुज कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कसमार: टांगटोना गांव में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। तालाब में डूबने से शिक्षक फूलचंद महतो के आठ वर्षीय पुत्र अंबुज कुमार महतो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबुज कुमार महतो नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, टांगटोना में कक्षा तीन का छात्र था। 

बुधवार को वह अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। आनन-फानन में अंबुज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि अंबुज बेहद मिलनसार और होनहार बच्चा था। उसकी असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है तथा लोगों का लगातार पीड़ित परिवार के घर पहुंचना जारी है। ईश्वर दिवंगत बालक की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता