हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: बरही हत्या कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
8 जून को बरही में गोली मारकर की गई थी किशोर सोनी की हत्या
हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र में हुए किशोर सोनी हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
हजारीबाग: जिले के बरही थाना क्षेत्र में हुई गोली मारकर हत्या की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान हत्या सहित कई अन्य आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवादा (बिहार) जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र निवासी विक्रम कुमार (25 वर्ष) एवं दिलीप कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को बरही थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में संलिप्त पाया गया है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर बिहार के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार के विरुद्ध नारदीगंज थाना में बिहार उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं विक्रम कुमार के खिलाफ भी नारदीगंज थाना में मारपीट, लूट एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित कांड दर्ज पाए गए हैं।
विशेष टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में बरही थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

