हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: पोक्सो और महिला अपराध मामलों में 31 फरार आरोपी गिरफ्तार

29 टीमों में शामिल 87 पुलिसकर्मियों ने एक साथ की कार्रवाई

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: पोक्सो और महिला अपराध मामलों में 31 फरार आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग में विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए फरार आरोपी

हजारीबाग पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों और पोक्सो मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 टीमों ने जिलेभर में एक साथ छापेमारी की।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले में महिलाओं से संबंधित अपराधों एवं पोक्सो (POCSO) मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों के खिलाफ बुधवार की रात विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस द्वारा 3 जून 2026 की रात्रि संचालित इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में कुल 29 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में लगभग 87 पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को शामिल किया गया था। सभी टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक साथ छापेमारी करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की।

अभियान के दौरान पुलिस ने 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही विभिन्न मामलों में लंबित 31 वारंट एवं कुर्की आदेशों का भी निष्पादन किया गया। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा पोक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों में फरार चल रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अपराधी गिरफ्तारी के डर से छिपा हुआ है या फरार चल रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। सूचना प्राप्त होते ही उसका सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: मुफ्त में गहने चमकाने का झांसा, महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत