Pakur News: मुफ्त में गहने चमकाने का झांसा, महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार

सोने की नथनी और चांदी की अंगूठी पुलिस ने की बरामद

Pakur News: मुफ्त में गहने चमकाने का झांसा, महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार
गहने साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी के गहने साफ करने के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर गांव-गांव घूमते थे और मुफ्त में गहने साफ करने का झांसा देकर लोगों का विश्वास जीतते थे।

पाकुड़: महेशपुर थाना पुलिस ने सोना-चांदी के गहने साफ करने के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी कर ले जाए गए सोने की नथनी और चांदी की अंगूठी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महेशपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव के पश्चिम पाड़ा में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों के सोना-चांदी के गहने मुफ्त में साफ करने का झांसा दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक, महेशपुर प्रभाग के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

आसूचना संकलन के दौरान पुलिस को दोनों संदिग्धों के लखीपुर गांव में मौजूद होने की जानकारी मिली। छापेमारी दल जब पश्चिम टोला पहुंचा तो पता चला कि गांव की निवासी संजेनारा बीबी से दोनों व्यक्तियों ने गहने साफ करने के नाम पर ठगी की है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के भागलपुर जिले के एकडारा निवासी सुभाष कुमार (25 वर्ष) तथा खगड़िया जिले के गोविंदपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से संजेनारा बीबी की सोने की नथनी और चांदी की अंगूठी बरामद की गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी पहले एक स्टील के बर्तन को साफ कर अपनी कथित तकनीक का प्रदर्शन किया और विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने सोने की नथनी और चांदी की अंगूठी साफ करने के बहाने ले ली। आरोपियों ने गहनों को सफेद पाउडर में डालकर एक प्लास्टिक में पैक किया और आधे घंटे बाद खोलने की बात कही। जब पीड़िता ने पैकेट खोला तो उसमें गहने नहीं थे।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

पीड़िता के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 80/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अनुसंधान के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले महेशपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा गांव में फिरोजा बीबी नामक महिला को भी सोना-चांदी साफ करने का झांसा देकर सोने की बालियां ठग ली थीं। उस मामले में महेशपुर थाना कांड संख्या 50/2026 पहले से दर्ज है।

यह भी पढ़ें: स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में आकर अपने कीमती गहने या सामान किसी को न सौंपें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़ शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव
स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि विकास पर बड़ा मंथन
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा