Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा
(मीटा पोर्टल समीक्षा बैठक)

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मीटा रामगढ़' पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पोर्टल पर प्राप्त 674 आवेदनों में से 227 के निष्पादन की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने शेष लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने के सख्त निर्देश दिए।

रामगढ़: ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मीटा रामगढ़ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में मीटा पोर्टल पर कुल 674 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 227 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

उपायुक्त ने विभागवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिला स्तर से सभी प्रखंडों के लिए प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाना सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त द्वारा पूर्व में सभी कार्यालय प्रधानों को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को अपने-अपने कार्यालय में साप्ताहिक बैठक आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विभिन्न विभागों से उनके उनके यहां साप्ताहिक बैठक के आयोजन एवं उसमें लिए गए निर्णयों की जानकारी ली एवं इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: साइबर क्राइम के गढ़ में ही साइबर ठगी का शिकार हुआ मजदूर, खाते में बचे सिर्फ 10 रुपये

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं का समाधान करने, जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने एवं जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जन शिकायत कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़ शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक
बीडीओ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक
शिकारीपाड़ा की बंद पत्थर खदान में डूबा किशोर: पांचवें दिन भी नहीं मिला शव
स्वर्णिम कला कुंज और साहित्योदय मंच के तत्वाधान में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि विकास पर बड़ा मंथन
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक टू हादसे के पीड़ित परिवार को मिला 25 लाख का मुआवजा
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा